मुहल्ले में कचरा डंप करने से भड़के लोग, किया प्रदर्शन

मुहल्ले में कचरा डंप करने से भड़के लोग, किया प्रदर्शन

किशनगंज. नगर परिषद के वार्ड संख्या 28 मझिया मोहल्ले के पास नगर परिषद् की ओर से डंप किये जा रहे कचरे से आने वाली बदबू और प्रदूषण से लोग परेशान हैं. इससे गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचकर कचरे की गाड़ी को रोककर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलने के बाद नगर परिषद के कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले में लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. स्थानीय लोगों का कहना था कि नगर परिषद द्वारा भाजपा कार्यालय के समीप एक खाली पड़ी सरकारी जमीन में कचरा डंप किया जा रहा है. कचड़े से काफी दुर्गंध आने सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है. साथ ही स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि कचड़े को किसी अन्य क्षेत्र में डंप करने की मांग की है. बाद में कचड़ा डंप करना बंद कर दिया गया जिसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >