अरविंद मंडल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
किशनगंज. शहर के मझिया स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 किशनगंज नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री पंकज कुमार साह थे. प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया व उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों, विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों से परिचित कराया गया.कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन व डिजिटल कौशल पर विशेष सत्र
कार्यक्रम में पंकज कुमार साह ने इतिहास व विकास पर चर्चा की, अजीत दास ने कार्य विस्तार पर मार्गदर्शन दिया, राजेश गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जबकि जय किशन प्रसाद ने कार्यपद्धति व बूथ प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. कौशल आनंद ने सोशल मीडिया, एआइ नमो ऐप व सरल ऐप के उपयोग पर जानकारी साझा की.कार्यक्रम में सोनी देवी, लखबीर कौर, स्वस्ति कुमारी, कुंदन राय, रीता देवी, राजा कुमार साहा, भास्कर मिश्रा, मनोज तिवारी, अजीत कुमार, जयकुमार, मनीष कुमार, संदीप सोनार, संजय पासवान, नंदलाल राम, अशोक कुमार गुप्ता, राजीव चौहान, श्यामल दास, हरि किशोर साहा व मोहम्मद अमजद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे. जिला महामंत्री कौशल झा ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया.
