पोठिया. पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ बाजार के मंदिर रोड स्थित मेले में बिजली चोरी का मामला सामने आया है. इस मामले में छत्तरगाछ सब पावर स्टेशन की जेई रूबी रंजन ने कार्रवाई करते हुए मेला संचालक रज्जाक उर्फ सुक्कू पर लगभग 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है तथा पहाड़कट्टा थाना में लिखित शिकायत के लिए विभाग द्वारा आवेदन दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार छत्तरगाछ मंदिर रोड में बीते 01 मई 2026 से मेला संचालित हो रहा था. आरोप है कि मेले में अवैध रूप से बिजली चोरी कर उपयोग किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि 01 मई से 22 मई तक कुल 22 दिनों तक चोरी की बिजली का इस्तेमाल किया गया. सूचना मिलने पर छत्तरगाछ बिजली विभाग की टीम ने जांच की और बिजली चोरी की पुष्टि होने पर मेला संचालक पर करीब 1.50 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया. साथ ही मेला मालिक रज्जाक उर्फ सुक्कू के खिलाफ पहाड़कट्टा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मेले की अनुमति केवल 22 दिनों के लिए दी गई थी, लेकिन तय समयावधि समाप्त होने के बाद भी मेला जारी है. ग्रामीणों का कहना है कि मेले में कुछ दिन पूर्व एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना भी हुई थी तथा आए दिन लड़ाई-झगड़े और विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अनुमति अवधि समाप्त होने के बाद मेले का समापन कराया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनी रहे और किसी अप्रिय घटना की आशंका न रहे.
बिजली चोरी मामले में डेढ़ लाख का जुर्माना, मामला दर्ज
छत्तरगाछ मंदिर रोड में बीते 01 मई 2026 से मेला संचालित हो रहा था. आरोप है कि मेले में अवैध रूप से बिजली चोरी कर उपयोग किया जा रहा था.
