सर्द हवाओं से बढ़ी कनकनी, ठिठुर रहे लोग

भीषण ठंड और शीतलहरी से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव का भी सहारा लिया जा रहा है.

ठाकुरगंज.सुबह धूप निकलने के बाद भी शाम होते ही तापमान में लगातार हो रहे गिरावट के कारण इलाके में ठंड का सितम जारी है. भीषण ठंड और शीतलहरी से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव का भी सहारा लिया जा रहा है. बावजूद कनकनी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस ठंड से लोग अपने स्तर से ही अलाव का व्यवस्था कर भीषण ठंड को झेलने पर विवश दिख रहे हैं. जिससे सभी वर्ग के लोग काफी परेशान हैं. तापमान में लगातार हो रही गिरावट से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है. ठंड के साथ सर्द पछुआ हवा ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मंगलवार को ठंड का प्रकोप दिखा बाजार में दिन के समय भी लोगों की भीड़-भाड़ कम देखी जा रही है. लोग जरूरी कार्य से ही बाहर निकल रहे हैं. ठंड में सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है. जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की मांग

इलाके में जारी भीषण शीतलहर के बीच प्रशासन द्वारा अब तक चौक-चौराहों व झुग्गी झोपड़ियों में अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. जिसके कारण खास तौर पर गरीब, मजदूर, रिक्शा चालक जैसे लोगों को शाम ढलने के बाद काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल गरीब बस्तियों एवं शहर के चौक-चौराहों पर लकड़ी उपलब्ध करवा कर अलाव जलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >