ग्रामीणों ने चोरी के आरोपी को किया पुलिस के हवाले

सुखानी थाना क्षेत्र के कादोगांव हाट में गुरुवार की मध्यरात्रि को ग्रामीणों ने एक युवक को दो अलग-अलग दुकानों में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया है

पौआखाली सुखानी थाना क्षेत्र के कादोगांव हाट में गुरुवार की मध्यरात्रि को ग्रामीणों ने एक युवक को दो अलग-अलग दुकानों में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. थानाध्यक्ष धरमपाल कुमार ने बताया कि पकड़ाए युवक का नाम तनवीर पिता मोती अंसारी है जो कादोगांव बाजार निवासी बलाई साह और विजय साह के दुकानों में सेंधमारी कर हजारों रुपए मूल्य के वस्तुओं की चोरी कर ली थी. चोरी के आरोप में पकड़ाए युवक से पूछताछ के बाद युवक के घर से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने पीड़ित दुकानदारों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चोर को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >