रात्रि पेट्रोलिंग अभियान के साथ अब मार्निंग पेट्रोलिंग अभियान भी किया गया शुरू

चेकिंग के दौरान रात्रि में बेवजह घूम रहे लोगों को शक के आधार पर उनके वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी.

किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि पेट्रोलिंग अभियान पहले से ही चलाया जा रहा है. एसपी की पहल पर अब मॉर्निग पेट्रोलिंग अभियान भी शुरू कर दिया गया है. रविवार की अहले सुबह जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मॉर्निग पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया. इसके तहत अलग शिफ्ट में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. ये पुलिस पदाधिकारी अब सुबह की शिफ्ट में भी मॉर्निग पेट्रोलिंग करेंगे. अक्सर ऐसा देखा जाता था की रात्रि पेट्रोलिंग के बाद सुबह में पेट्रोलिंग कम हो जाती थी. इससे शराब आदि के तस्कर सुबह के समय में शराब आदि खपाए जाने की फिराक में रहते थे. लेकिन एसपी संतोष कुमार की पहल पर अब ऐसा नहीं होगा. पुलिस की टीम रात्रि पेट्रोलिंग के अलावा मॉर्निग पेट्रोलिंग भी करेगी. वहीं शनिवार की रात्रि को भी जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट आदि में वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान वाहनों को रोकर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी. चेकिंग के दौरान रात्रि में बेवजह घूम रहे लोगों को शक के आधार पर उनके वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी. वहीं कई वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया और उनसे रात्रि में निकलने का स्पष्ट कारण भी पूछा गया. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. एसपी संतोष कुमार ने कहा कि रात्रि पेट्रोलिंग के साथ साथ मॉर्निग पेट्रोलिंग अभियान भी चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINOD RAO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >