शराब पीकर हंगामा करने वाला गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज माझिया रोड से रविवार की शाम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज माझिया रोड से रविवार की शाम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया व्यक्ति अजय पासवान धर्मगंज माझिया रोड का रहने वाला है. पुलिस को सूचना मिली थी की उक्त व्यक्ति अपने घर में नशे में हंगामा कर रहा है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के द्वारा आरोपित का नाम पूछने के क्रम में आरोपित व्यक्ति के मुंह से शराब का गंध आ रहा था. आशंका होने पर उक्त व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होते ही गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >