जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य, 6500 से अधिक सिलेंडर उपलब्ध : डीएम
जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य, 6500 से अधिक सिलेंडर उपलब्ध : डीएम
By AWADHESH KUMAR | Updated at :
गैस से जुड़ी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
किशनगंज. जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में किया गया. प्रेस ब्रीफिंग के दौरान डीएम विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है व आपूर्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य है. वर्तमान में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक 6500 से अधिक है. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गयी है. आमजन की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 07:00 बजे से रात 09:00 बजे तक संचालित हो रहा है. जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06425-225152 है. डीएम ने बताया कि एलपीजी गैस से संबंधित कुल दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनका त्वरित निष्पादन कर दिया गया है. जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.