पोठिया में धूमधाम के साथ की गयी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्तिभाव के साथ प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थान,

पोठिया.पोठिया प्रखंड क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा पूजा की गयी. देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्तिभाव के साथ प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थान, चौक-चौराहों और निजी मशीनरी दुकानों में भव्य पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की गई. पोठिया थाना परिसर, विद्युत पावर हाउस पोठिया, छत्तरगच्छ पावर हाउस, पोठिया चौक, तैयबपुर देवी चौक पोठिया कॉलोनी सहित वाहन मालिकों, छोटे बड़े कारखानों में विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गयी. वहीं बुधवार शाम प्रखंड क्षेत्र के कई गांव सहित अन्य कई स्थानों पर पूजा समापन किया गया.इस मौके पर पोठिया पावर सब स्टेशन मे कांग्रेस विधायक इज़हारुल हक़,स्टेशन जेएई, रिजवान आलम,सुफियान,कर्मी शिवम कुमार, मो0 सहवाज़,मो सलमान,मंजूर, आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >