Kishanganj ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव

स्टेशन परिसर में कई शेड ऐसे हैं जहां अब तक पंखे तक नहीं लगाए गए हैं. जिन स्थानों पर पंखे लगाए भी गए हैं, वहां उनकी संख्या बेहद कम है.

ठाकुरगंज से पप्पू निखत की रिपोर्ट : Kishanganj News : ठाकुरगंज. ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन, जिसे अमृत भारत योजना के तहत चयनित किया गया है, वहां हाल ही में तैयार किए गए नये शेड को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जहां एक ओर इस योजना के तहत आधुनिक और बेहतर सुविधाएं देने का दावा किया गया था, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है. स्टेशन परिसर में कई शेड ऐसे हैं जहां अब तक पंखे तक नहीं लगाए गए हैं. जिन स्थानों पर पंखे लगाए भी गए हैं, वहां उनकी संख्या बेहद कम है. यात्रियों का कहना है कि जहां कम से कम छह पंखों की जरूरत है, वहां केवल दो पंखों से काम चलाया जा रहा है, जिससे गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही. सबसे गंभीर मामला एक ऐसे पंखे का सामने आया है जिसकी पत्ती मुड़ी हुई है. यह किसी भी समय टूटकर नीचे गिर सकती है और प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है. रोजाना सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही के बीच यह लापरवाही किसी हादसे को न्योता देती दिख रही है. स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि अमृत भारत योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है. “नया; शेड तो बना दिया गया, लेकिन न पर्याप्त पंखे लगाए गए और न ही उनकी सही स्थिति का ध्यान रखा गया,” इस बाबत एक यात्री परमजीत मंडल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्लेटफार्म पर लगे खराब और खतरनाक पंखों को तुरंत हटाया जाए वही संजय सिंहा कहते हैं कि सभी शेड में पर्याप्त संख्या में पंखे लगाए जाएं जिससे गर्मियों के मौसम में यात्रियों को राहत मिले, वही ठाकुरगंज रेल यात्री समिति से जुड़े वार्ड पार्षद अमित सिन्हा ने यात्रियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >