किशनगंज में 328 लीटर विदेशी शराब के साथ कार जब्त, तस्कर फरार

किशनगंज में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। तस्कर मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

किशनगंज : जिले में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 328 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान शराब लदी एक लग्जरी कार भी जब्त की गयी. हालांकि, कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

लहरा चौक पर जांच के दौरान मिली शराब

उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली और उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी के संयुक्त नेतृत्व में किशनगंज शहर के लहरा चौक पर जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने संदिग्ध कार संख्या बीआर01एचवी4462 को रुकने का इशारा किया. चालक ने कार रोकने के बजाय उसे मौके पर छोड़ दिया और फरार हो गया.

कार की तलाशी में मिला शराब का जखीरा

सुरक्षाकर्मियों ने कार की तलाशी ली तो उसमें कुल 328 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद उत्पाद विभाग ने शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया. फरार तस्कर की पहचान के लिए वाहन के कागजात और नंबर की जांच की जा रही है.

तस्कर की गिरफ्तारी में जुटा विभाग

उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने कहा कि जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर जांच तेज की गयी है. वहीं, उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है. आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >