जदयू कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

जदयू कार्यालय किशनगंज में कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कई पंचायतों के जदयू पंचायत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी.

किशनगंज.शहर के इंसान स्कूल रोड स्थित जदयू कार्यालय किशनगंज में कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कई पंचायतों के जदयू पंचायत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी. मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज प्रखंड के बेलवा, गाछपारा,चकला, महिनगांव, दौला एवं पिछ्ला पंचायत के जदयू पंचायत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई. बैठक में जदयु जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट जाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों को घर घर तक पहुंचाए. कार्यक्रम में कोचाधामन विधानसभा प्रभारी नौशाद आलम, जदयू कार्यालय प्रभारी रियाज अहमद,नजीब मोहम्मद, प्रखंड अध्यक्ष मो सूफियान सहित सभी पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >