बदलाव रैली की तैयारी में जुटे जन सुराज के कार्यकर्ता

बदलाव रैली की तैयारी में जुटे जन सुराज के कार्यकर्ता

ठाकुरगंज. 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित जनसुराज की बदलाव रैली की तैयारी को लेकर सोमवार को ठाकुरगंज में जन सुराज कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेसवार्ता की गई. इस दौरान जनसुराज नेताओं ने रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया और बताया कि ठाकुरगंज प्रखंड से रैली में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ठाकुरगंज विधान सभा प्रभारी हंसराज नखत ने कहा कि बिहार में बदलाव की आवश्यकता है और इस बदलाव का नेतृत्व प्रशांत किशोर कर रहे हैं. कहा कि प्रदेश की जनता उनके साथ खड़ी है. किशनगंज जिले से लगभग 50 चार पहिया वाहन और 20 बसों के जरिए 5 हजार से अधिक लोगों को पटना ले जाने का प्रयास किया जा रहा है. नेताओं ने कहा कि बिहार में रोजगार के अवसर नगण्य हैं. न तो कोई उद्योग-धंधा है, न ही सरकार के पास कोई ठोस वैकल्पिक योजना. जिससे युवाओं का पलायन अन्य राज्यों में हो रहा है. इसके अलावा महंगाई ने मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है. इन तमाम समस्याओं का समाधान ही जनसुराज का उद्देश्य है. प्रेस वार्ता का आयोजन जनसुराज के ठाकुरगंज बिधानसभा प्रभारी हंसराज नखत की अध्यक्षता में हुआ. मौके पर जनश्रुति कुमार, मालिंद्र गणेश , हरिनारायण पंडित सहित कई अन्य नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >