भीषण गर्मी में गन्ने के रस व कोल्ड ड्रिंक्स की बढ़ी मांग

भीषण गर्मी में गन्ने के रस व कोल्ड ड्रिंक्स की बढ़ी मांग

किशनगंज. किशनगंज में मई के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. जिले का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. ऐसे में लोग गन्ने का रस, लस्सी और जूस पीकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. जूस दुकानों में अनार, एप्पल, पाइनएप्पल, बादाम शेक, काजू शेक समेत दूसरे पेय पीकर लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं. इसके साथ ही लस्सी और गन्ना रस की दुकान में भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. गन्ना रस पीने के लिए लोग काफी उत्सुक दिखाई दिए. जूस के दाम की बात की जाए तो जूस के दाम में फिलहाल कोई अंतर नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >