प्रतिबंध के बावजूद बालू का अवैध खनन जारी

प्रतिबंध के बावजूद बालू का अवैध खनन जारी

पौआखाली. सूबे में 15 अक्तूबर तक बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध है. इसके बाद भी नदी के घाटों से बालू का अवैध खनन और परिवहन पूर्व की भांति जारी है. ताजा मामला ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक तेलीभिट्ठा गांव के समीप रेलवे ब्रिज के नीचे बूढ़ी कनकई नदी का है. यहां सरेआम अवैध खनन कर ट्रैक्टरों से बालू का परिवहन किया जा है. जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन अहले सुबह रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से हजारों सीएफटी बालू की चोरी कर हो रही है. सरकारी राजस्व को चुना लगाया जा रहा है. एक ट्रॉली बालू की कीमत बाजार में दो हजार रुपये है, ट्रैक्टर मालिक प्रतिदिन सैकड़ों सीएफटी बालू चोरी से बेचकर मालामाल हो रहे हैं. अवैध बालू के खनन और परिवहन की रोकथाम को लेकर खनन विभाग मौन है. इस इलाके में घाटों से अवैध बालू खनन खुलेआम किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >