जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार संपन्न

जिले में धूमधाम व शांतिपूर्ण तरीके से रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ संपन्न हो गया.

किशनगंज जिले में धूमधाम व शांतिपूर्ण तरीके से रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ संपन्न हो गया. बुधवार को होली और रमजान होने के कारण जगह-जगह पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. होली को लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग ढोलक की थाप पर फाग गाते व झूमते देखे गए. होली को लेकर सोशल मीडिया पर बधाई देने वाले को तांता लगा रहा. होली के त्योहार को लेकर बड़ों से लेकर बच्चों तक में काफी उत्साह देखा गया. रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुई. इससे पहले युवाओं की टोली ने घर-घर जाकर जलावन एवं लकड़ी इकट्ठा कर होलिका दहन कर होली पर्व का आगाज किया. इस दौरान कहीं कुर्ता फाड़ होली तो कहीं फूलों की होली तो कहीं रेन डांस कर सभी ने होली का भरपूर आनंद उठाया. युवकों की टोली जोगीरा का आयोजन कर सभी को मुग्ध कर दिया. मारवाड़ी समुदाय के नवयुवकों ने अपनी रीति-रिवाज के अनुसार होली गीतों के गायन से सभी को आनंदित कर दिया. होली का आनंद उठाने में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी थी. रंगों का त्योहार होली शहर में धूमधाम से मनाया गया. सोमवार की देर रात शहर में कई जगहों पर होलिका दहन किया गया, होलिका दहन से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी. इसके बाद लोगों ने की एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >