कबीर चौक में लग रहा हाई मास्ट लाइट

कबीर चौक में लग रहा हाई मास्ट लाइट

किशनगंज. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कबीर चौक में हाई मास्ट लाइट का स्थापना कार्य शुरू कर दिया गया है. इससे कबीर चौक रौशन होगा और हाई मास्ट लाइट लगने से पूरे क्षेत्र में चारों ओर प्रकाश फैलेगा जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार होगा. उक्त आशय की जानकारी नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने देते हुए बताया कि शहरवासियों के लिए एक उज्जवल और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि शहर में दर्जनों जगहों पर हाई मास्क लाईट लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >