मकई के खेत में बेहोश मिला युवक

मकई के खेत में बेहोश मिला युवक

थानाध्यक्ष ने घटनास्थल की जांच के बाद मामले को बताया संदिग्ध, जांच जारी

पौआखाली. पवना गांव में शुक्रवार की देर रात एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. मो मिंटू (पिता मुर्तजा अली) नामक युवक बेहोशी की हालत में घर के पास मक्के के खेत में पाया गया. परिजनों ने उसे आनन-फानन में एलआरपी चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया व थाने में शिकायत दर्ज करायी है. हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है.

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे वह घर के अंदर टॉयलेट के लिए निकला था. उसकी पत्नी भी साथ में बाहर आयी थी. युवक का आरोप है कि टॉयलेट में पहले से एक पुरुष व एक अज्ञात महिला छिपे थे, जिन्होंने उसे दबोच लिया व पास के मकई खेत में ले गए. विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपितों ने उसकी पीठ में सुई चुभो दी, जिससे वह बेहोश हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >