मिक्की साहा बने गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के निर्विरोध सचिव

मिक्की साहा बने गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के निर्विरोध सचिव

निर्वाचन पदाधिकारी ने की घोषणा, क्लब के सदस्यों में हर्ष का माहौल

सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को विस्तार देने का मिक्की साहा ने लिया संकल्प

किशनगंज. गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के हालिया चुनाव में मिक्की साहा को सर्वसम्मति से निर्विरोध सचिव चुना गया. नामांकन की अंतिम तिथि तक सचिव पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने मिक्की साहा को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी. सदस्यों ने कहा कि मिक्की साहा पूर्व से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बाद मिक्की साहा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को विस्तार देने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >