सीवी रमन टैलेंट परीक्षा में नवोदय के सात छात्र सम्मानित

सीवी रमन टैलेंट परीक्षा में नवोदय के सात छात्र सम्मानित

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

प्राचार्य मेराज आलम ने छात्रों का उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

किशनगंज. सीवी रमन टैलेंट विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय किशनगंज के सात छात्रों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सम्मानित किया गया. शहर के महेश बथना स्थित किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सफल छात्रों आयुष कुमार, हिमांशु, सक्षम, शाद अकरम, शिवा बसाक, राजू सिंह और आदित्य कुमार को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया. छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल देखा गया. प्राचार्य मेराज आलम ने सभी सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सीवी रमन टैलेंट सर्च परीक्षा विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच है. नवोदय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है. विज्ञान शिक्षकों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच व नवाचार की भावना को विकसित करती हैं. कार्यक्रम के दौरान विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला व छात्रों को महान वैज्ञानिक डॉ सीवी रमन के जीवन व उनके योगदान से प्रेरणा लेने की सलाह दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >