जलपाईगुड़ी शतरंज में हार्दिक का प्रदर्शन रहा अव्वल

जलपाईगुड़ी के सेंट पॉल स्कूल में द्वितीय एकदिवसीय मेगा रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में मयंक प्रकाश के पुत्र हार्दिक प्रकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने जिले के खिलाड़ियों में अव्वल प्रदर्शन किया है.

किशनगंज.पहाड़पुर, जलपाईगुड़ी के सेंट पॉल””””स स्कूल में द्वितीय एकदिवसीय मेगा रैपिड शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुआ. इसमें नेपाल, सिक्किम,अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग सहित जलपाईगुड़ी के आसपास के क्षेत्रों से कुल 245 शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें अपने जिले से भी कुल 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इनमें अपने आयु वर्ग में मयंक प्रकाश के पुत्र हार्दिक प्रकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने जिले के खिलाड़ियों में अव्वल प्रदर्शन किया है. इन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ नगद 2000 की राशि भी पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुआ.

इस आशय की जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव, चेस क्रॉप्स के सीईओ तथा खिलाड़ी के कोच कमल कर्मकार ने दी. उन्होंने बताया कि हार्दिक ने अंडर-8 आयु वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की.जबकि आयुष राज भी इसी आयु वर्ग में, सुरोनोय दास अंडर- 10 एवं रित्विक मजूमदार अंडर- 12 आयु वर्ग में पुरस्कृत हुए. वहीं ओपन विभाग में मुकेश कुमार, रोहन कुमार, दिव्यांशु कुमार सिंह एवं सौरभ कुमार भी पुरस्कृत हुए. इनके अलावे इस प्रतियोगिता में अपने जिले से अमन कुमार गुप्ता, रुद्र तिवारी, सार्थक आनंद, श्रीजय पाल, धान्वी कर्मकार, पलचीन जैन एवं रीवा अग्रवाल भी शामिल थे. इस प्रतियोगिता के विजेताओं को संघ के वरीय उपाध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सहित अन्य उपाध्यक्षगण यथा मनीष जालान, मोहम्मद कलीमुद्दीन,मनोज गट्टानी, विनीत अग्रवाल, दीप कुमार, सुनील कुमार जैन, श्रवण कुमार सिंघल, संजय किल्ला, मिक्की साहा, शिफा सैयद हफीज एवं अन्य ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >