धरती के भगवान को मिला सम्मान

धरती के भगवान को मिला सम्मान

किशनगंज. वीर शिवाजी सेना की ओर से डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सकों के बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. बताया गया कि मनुष्य के जीवन में एक डॉक्टर की भूमिका को बताने की आवश्यकता नहीं है. हमारी संस्कृति में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है. भगवान के महत्व को दर्शाने के लिए हर साल एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है. यह खास दिन भारतीय चिकित्सा संघ के द्वारा मनाया जाता है इसी अवसर पर आज वीर शिवाजी सेना ने चिकित्सा से आम जनों को लाभान्वित करने के लिये जानेमाने डॉक्टर शंकर लाल रामदास, डॉ भरत प्रसाद, डॉ सौरभ आनंद, डॉ निरंजन शरण, डॉ शेखर जलान, डॉ रवि रंजन, डॉ राजदीप नोव आदि चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर तथा पौधे व पुस्तक भेंटकर उन्हें डॉक्टर डे की बधाई दी. इस दौरान वीर शिवाजी सेना के संगठन मंत्री इंद्रजीत कुमार अध्यक्ष सुमित साहा नगर अध्यक्ष विनोद कुमार सदस्य डिकेस कुमार अभय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >