पशु चिकित्सा शिविर में 198 पशुओं हुआ इलाज

पोठिया प्रखंड अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा शुक्रवार को 78वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन रायपुर पंचायत के गाईन बस्ती में किया गया

पहाड़कट्टा

पोठिया प्रखंड अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा शुक्रवार को 78वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन रायपुर पंचायत के गाईन बस्ती में किया गया. कार्यक्रम की आयोजिका डॉ नीलम कुशवाहा एसोसिएट प्रोफेसर ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 40 पशुपालकों के 198 छोटे-बड़े पशुओं में शल्य चिकित्सा, कृमि की समस्या आदि पर संबंधित समस्याओं का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया तथा बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गया. इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने पशुओं का रख-रखाव, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का महत्व जैसे विषयों से पशुपालकों को अवगत कराते हुए वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की अपील की गई. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >