नप अध्यक्ष ने महावीर मार्ग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

शहर के वार्ड संख्या 27 में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने महावीर मार्ग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया.

किशनगंज. शहर के वार्ड संख्या 27 में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने महावीर मार्ग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया. नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बताया कि धर्मगंज रेलवे फाटक से होते हुए गांधी चौक तक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जल निकासी की समस्या नहीं हो इसके लिए नाले का भी निर्माण करवाया जा रहा है. मालूम हो कि यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी है जिसकी वजह से शहर वासियों को काफी परेशानी होती थी लेकिन अब सड़क बन जाने से आवागमन में काफी सहूलियत होगी. लगभग 35 लाख रुपए की राशि से होने वाले सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास से स्थानीय वार्ड वासियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है. इस मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद रणजीत रामदास, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरि राम अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि सफी अहमद, पार्षद प्रतिनिधि संजय पासवान, पार्षद प्रतिनिधि निशु खान, रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा, सुरेश जैन, सचिन मंडल सहित अन्य बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >