बीडीओ का पूर्व प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

ठाकुरगंज के नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने प्रखंड कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया.

पौआखाली.ठाकुरगंज के नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने प्रखंड कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार ग्रहण करते ही नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी से त्रिस्तरीय निकाय से संबंधित जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के द्वारा मिलने व बधाई देने का सिलसिला जारी है. प्रखंड की पूर्व प्रमुख रजिया सुल्ताना के अलावे पूर्व प्रमुख धनी लाल सिंह, पंचायत समिति सदस्य तेजनारायण, रामबोध, अजीत राम, मिथुन किस्कू, तालिब हुसैन, मनोज राय इत्यादि भी शुक्रवार कोबीडीओ अहमर अब्दाली से मुलाकात की. सभी ने पुष्पगुच्छ देकर बीडीओ श्री अब्दाली का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान पूर्व प्रमुख रजिया सुल्ताना ने कहा है कि नए बीडीओ का ठाकुरगंज प्रखंड में स्वागत है. उम्मीद ही नहीं बल्कि मुझे पूर्ण आशा और विश्वास है कि प्रखंड के नव पदस्थापित बीडीओ की कार्य कुशलता क्षमता और कुशल नेतृत्व में प्रखंड के विकास को गति के साथ एक नई ऊंचाई मिलेगी. रजिया सुल्ताना ने कहा कि मुझे पूर्ण भरोसा है कि प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड के समस्त त्रिस्तरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर प्रखंड के चहुंमुखी विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे. पूर्व प्रमुख रजिया सुल्ताना ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्राम पंचायतों में विकास से संबंधित जिन भी प्रमुख समस्याओं को नवपदस्थापित बीडीओ के संज्ञान में लाया जाए उनके समाधान को आवश्यक रूप से प्राथमिकता मिले इसकी पूर्ण आशा अपेक्षा रखती हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >