ट्रैफिक थाना में पहली प्राथमिकी दर्ज

ट्रैफिक थाना में रविवार को ट्रैफिक थाना में सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर पहली प्राथमिकी दर्ज कराई गयी

किशनगंज.

ट्रैफिक थाना में रविवार को ट्रैफिक थाना में सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर पहली प्राथमिकी दर्ज कराई गयी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मोहम्मद मनोवर आलम उर्फ बबलू अपनी भाभी सकीना बेगम के साथ मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे. वे सिंघाड़ी गांव से शीतलनगर चौक की ओर बढ़ रहे थे, तभी निंगसिया गांव के पास एक ईंट ओवर लोड बिना नंबर के ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी थी. इस दुर्घटना में सकीना बेगम की मौत घटना स्थल पर हो गई थी और मनोवर आलम भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. एसपी सागर कुमार ने बताया कि अब सड़क दुर्घटना से संबंधित एफआईआर यातायात थाने में दर्ज करवाई जा सकेगी. मामले का अनुसंधान भी ट्रैफिक थाने के पुलिस पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा. एसपी सागर कुमार ने बताया कि इस प्रकार के सड़क हादसों की शिकायत अब किशनगंज ट्रैफिक थाना में दर्ज की जाएगी, जिससे न्याय मिलने में मदद मिलेगी और ऐसे मामलों की रोकथाम की जा सकेगी. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें. पहली एफआईआर के तहत सड़क दुर्घटना में हुई एक महिला की मौत का मामला शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >