सदर अस्पताल के नशा मुक्ति वार्ड में लगी आग, मची अफरातफरी

अस्पताल कर्मी आग बुझाने में जुट गए. फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया

किशनगंज

बुधवार की शाम शहर के सदर अस्पताल में नशा मुक्ति वार्ड में आग लग गयी. लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना बुधवार की शाम लगभग छह बजे की है. जब नशामुक्ति वार्ड के खिड़की के बाहर आग की लपटों को निकलते मरीज व उनके परिजनों ने देखा. आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई. आनन फानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी और अस्पताल कर्मी आग बुझाने में जुट गए. फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया. घटना में नशा मुक्ति वार्ड में रखे छह बेड जल गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नशा मुक्ति वार्ड में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति भर्ती था जिसने आग गयी है. आग लगने से वार्ड में धुंआ फैल गया. मालूम हो कि नशा मुक्ति वार्ड हॉस्पिटल परिसर के तृतीय तल्ले में है जहां कोई दूसरा वार्ड नहीं है और विक्षिप्त व्यक्ति के अलावे कोई भर्ती भी नहीं था. घटना शाम के समय हुई, जिससे ओपीडी में मरीजों की संख्या भी कम थी.

क्या कहा हॉस्पिटल उपाधीक्षक

सदर हॉस्पिटल के उपाधीक्षक डॉ अनवार हुसैन ने बताया कि नशा मुक्ति वार्ड में आग लगी थी जिसे समय रहता काबू पा लिया गया. घटना में कुछ बेड जले है और कोई हताहत नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >