सदर थाना में मारपीट को ले प्राथमिकी दर्ज

सदर थाना क्षेत्र के सिंघिया कुलामनी गांव में शुक्रवार की शाम दो पक्ष आपस में ही भीड़ गए

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सिंघिया कुलामनी गांव में शुक्रवार की शाम दो पक्ष आपस में ही भीड़ गए. दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर लाठी डंडे से वार किये जाने से कई लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों पक्षों के द्वारा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. एक पक्ष में श्यामा प्रसाद हरिजन और दूसरे पक्ष के मोहम्मद मुस्लिम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >