उत्पाद विभाग ने 18 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने 18 लोगों को किया गिरफ्तार

फोटो 12 जब्त शराब व गिरफ्तार आरोपित के साथ उत्पाद पुलिस. प्रतिनिधि, किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम शराब पीने व बेचने के मामले में अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया. जिसमें सभी चेक पोस्टों में वाहनों की तलाशी ली गई. इस दौरान 18 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया. इसमें 16 लोगों को शराब पीने व 2 को शराब के साथ पकड़ा गया. उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के निर्देश पर उत्पाद थानाध्यक्ष समरजीत कुमार के नेतृत्व में रामपुर, फरिंगोला, देवी चौक, गलगलिया चेक पोस्ट सहित अलग-अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया जा रहा है. सभी को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >