उत्पाद विभाग ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की शाम शराब पीने व बेचने के मामले में अलग अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया.

किशनगंज.उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की शाम शराब पीने व बेचने के मामले में अलग अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया.जिसमें सभी चेक पोस्ट पर वाहनों की तलाशी ली गई. इस दौरान 11 युवकों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया जिसमें एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा गया. कार्रवाई में अवर निरीक्षक उत्पाद डा सुनील कुमार शामिल थे. उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के निर्देश पर रामपुर, फरिंगोला, देवी चौक, गलगलिया चेक पोस्ट सहित अलग- अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया. सभी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >