सोमवार व शुक्रवार को बिजली विभाग का लगेगा जनता दरबार

बिहार सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है

किशनगंज बिहार सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. अब प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को कार्यालयों में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई होगी. 19 जनवरी से लागू होने वाली इस व्यवस्था के तहत विभाग के अधिकारी सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे. इस संबंध में ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और उन्हें निर्देश दिया कि वे अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें. इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं के जीवन को आसान बनाना और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Basant yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >