डीएम ने सुनी लोगों की फरियाद

जिलाधिकारी विशाल राज के द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में आमजनों की सभी समस्याओंकी सुनवाई की जाती है.

किशनगंज.जिलाधिकारी विशाल राज के द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में आमजनों की सभी समस्याओंकी सुनवाई की जाती है. इसी क्रम में लोगों ने जिला पदाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. प्राप्त शिकायतों पर यथाशीघ्र नियमानुसार अग्रतर कारवाई के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने बताया कि आमजनों से जुड़ी हुई सभी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी. आमजन प्रत्येक शुक्रवार को 10:30 से अपनी शिकायतों से संबंधित आवेदन के साथ मिलकर अपनी बात रख सकते है. उनकी बातों पर नियमानुसार यथाशीघ्र कार्रवाई की जायेगी. इस क्रम में वरीय उप समाहर्ता श्रीमती सुनीता कुमारी एवं कार्यालय सहायक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >