भामुमो के समर्थकोंने पांच सूत्री मांगों को ले दिया धरना

केंद्र सरकार के विरोध एवं वक्फ बिल संशोधन के विरोध में में जेल भरो आंदोलन अभियान चलाया.

किशनगंज जिले के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक राजेंद्र पासवान के नेतृत्व में अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. साथ ही केंद्र सरकार के विरोध एवं वक्फ बिल संशोधन के विरोध में में जेल भरो आंदोलन अभियान चलाया. इस दौरान भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक राजेंद्र पासवान अपने समर्थकों के साथ टाउन थाना पहुंचे. धरना प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक राजेंद्र पासवान ने अपनी पांच सूत्री मांग रखते हुए कहा कि ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए. संसद में आरएसएस-बीजेपी द्वारा बहुजन महापुरुषों के योगदान को नजरअंदाज करना और उनका अपमान करना निंदनीय है. इस बात को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और संसद में इन महापुरुषों के योगदान को उचित सम्मान करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >