Kishanganj तत्कालीन अंचलाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई

तत्कालीन अंचलाधिकारी (CO) सुचिता कुमारी पर विभागीय कार्रवाई की गई है.

किशनगंज से अवधेश की रिपोर्ट : Kishanganj news : जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र में जाली केवाला के जरिये जमीन हड़पने के दर्ज मामले से जुड़े प्रकरण में तत्कालीन अंचलाधिकारी (CO) सुचिता कुमारी पर विभागीय कार्रवाई की गई है. फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन का दाखिल-खारिज किए जाने की शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई थी. जांच में संबंधित अंचलाधिकारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया, जिसके आधार पर उन्हें पूर्व में निलंबित भी किया गया था. बाद में विभागीय कार्यवाही पूरी करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अंचलाधिकारी पर संचयी प्रभाव के बिना दो वेतन वृद्धि रोकने का दंड अधिरोपित किया है. उल्लेखनीय है कि जाली केवाला के आधार पर जमीन हड़पने के मामले में गलगलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज है, जिसकी जांच पुलिस स्तर पर जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >