यात्रियों के लिए ठाकुरगंज स्टेशन पर रैप की मांग

यात्रियों के लिए ठाकुरगंज स्टेशन पर रैप की मांग

ठाकुरगंज. अमृत भारत स्टेशन योजना से ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे 27.8 करोड़ रूपये की लागत से हो रहे कार्य के बीच नागरिकों की सबसे जरूरी मांग पर असमंजस का साया छंटने का नाम नहीं ले रहा है. बुजुर्ग, मरीज व दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफार्म क्रमांक एक से दो तक जाने और आने में दिक्कतों के बीच स्थानीय नागरिक लंबे समय से रैंप निर्माण की मांग कर रहे हैं. डीआरएम कटिहार को इस आशय का पत्र भी स्थानीय कई संघठनों ने भेजकर रेलवे स्टेशन पर मोजूद पुराने एफओबी को रैंप मे परिवर्तन की मांग की थी, जिससे बुजुर्ग महिला और दिव्यांग यात्रियों को अकेला यात्रा करते वक्त आसानी हो. लेकिन इस मामले में विभागीय पहल अब तक नहीं होने से लोग निराश होने लगे है. स्थानीय अधिकारियों ने इस मामले में बताया की लिफ्ट लगाई जा रही है. वहीं यात्रियों ने कहा कि लिफ्ट के उपयोग में कई परेशानी है. ट्रेन आने पर एक साथ बड़ी संख्या में यात्री लिफ्ट का उपयोग करते हैं. ऐसे में कई बार समय ज्यादा लगता है. ट्रेन का स्टॉपेज कम समय होने के कारण छूट जाने की आशंका बनी रहती है. ठाकुरगंज पिछड़ा इलाका होने के कारण भी लिफ्ट का उपयोग व्यवहारिक नहीं रहेगा. बताते चले कि वर्तमान में एक नया एफओबी प्लेटफार्म के बीच में बनकर तैयार है, जिसपर लिफ्ट लगाया जायेगा. लेकिन लगातार बदलते परिवेश और ठाकुरगंज स्टेशन पर कुली नहीं रहने के कारण यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने में जब एफओबी का इस्तेमाल करना पड़ता है. उस वक्त काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ता है. इसमें सबसे ज्यादा कठिनाई महिलाओं, दिव्यांगों और मरीजो को होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >