अग्निशमन वाहन की जिला पार्षद प्रतिनिधि ने की मांग

जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान अलाम ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा, कटहलबाड़ी व लोहगारा पिकेट में एक-एक छोटी गाड़ी एवं बहादुरगंज तथा टेढ़ागाछ थाना में अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) की दो बड़ी गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है

प्रतिनिधि, किशनगंज जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान अलाम ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा, कटहलबाड़ी व लोहगारा पिकेट में एक-एक छोटी गाड़ी एवं बहादुरगंज तथा टेढ़ागाछ थाना में अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) की दो बड़ी गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में तीन स्थानों पर पुलिस पिकेट बनाए गये हैं, पश्चिम भाग में लौचा, पूर्वी भाग में कटहलबाड़ी एवं पूर्व-उत्तर भाग में लोहागड़ा है. उक्त क्षेत्रों में प्रायः आगजनी की घटनाएं होती रहती है, जिससे जान माल का भाड़ी नुकसान होता है. चूंकि बहादुरगंज थाना में मात्र एक छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध है, सूचना उपरांत बहादुरगंज बाजार में ट्रैफिक जाम इत्यादि के कारण अग्निकांड स्थल में पहुंचने में घंटों लग जाता है. तब तक सब कुछ जल कर राख हो जाता है. ससमय नहीं पहुंचने से काफी नुकसान होता है. साथ ही साथ देर से पहुंचने पर कई जगह अग्निशमन के कर्मियों को भारी जनाक्रोश का भी सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >