सभी माफिया, स्मैक व अन्य तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पूर्व विधायक सह राजद नेता मुजाहिद आलम ने दलाल एवं माफियाओं के विरुद्ध मोर्चा खोला दिया है.

डीआइजी से मिले पूर्व विधायक मुजाहिद आलम

किशनगंज. पूर्व विधायक सह राजद नेता मुजाहिद आलम ने दलाल एवं माफियाओं के विरुद्ध मोर्चा खोला दिया है. शनिवार को पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने डीआइजी पूर्णिया रेंज पी के मंडल से मिलकर जिले में इंट्री माफिया, कोयला माफिया, शराब माफिया, स्मैक एवं अन्य अवैध कारोबारियों पर उचित कार्रवाई करने को ले मांग पत्र सौंपा. इस संबंध में ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 174/2025 सहित कई मामले दर्ज है. पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बताया कि डीआइजी ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया और जल्द ही इस संबंध में वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डीजीपी बिहार से मिलकर उचित कार्रवाई करने को ले आग्रह किया जायेगा. उन्होंने बताया कि माफियाओं के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >