किशनगंज शहर के इंसान स्कूल परिसर में दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. गुरुवार को माह ए रमजान में इंसान स्कूल के निदेशक शिफ़ा सैयद हाफिज द्वारा इफ्तार पार्टी में सैकड़ो की संख्या में रोजेदार सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग सहित स्थानीय लोग शरीक हुए. इफ्तार पार्टी में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला. इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया. इफ़्तार से पहले देश में अमन चैन शांति और सदभाव की दुआ मांगी गयी. दावत-ए-इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली. इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, शहर के गणमान्य लोग सहित स्कूल के शिक्षक, छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
इंसान स्कूल में दावत ए इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन
इफ्तार पार्टी में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला.
