15 से 21 मार्च तक जगन्नाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा

कार्यक्रम का आयोजन जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है

ठाकुरगंज नगर के जगन्नाथ मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में 15 मार्च से 21 मार्च 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा. कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी. इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन धाम के परम श्रद्धेय कथावाचक श्री रामठाकुर जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत की कथा सुनाएंगे. आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. कथा के दौरान पहले दिन भागवत महात्म्य एवं धुंधकारी मोक्ष, दूसरे दिन सुखदेव प्राकट्य, भीष्म स्तुति व परीक्षित जन्म, तीसरे दिन कपिल-देवहूति संवाद, सती चरित्र व शिव विवाह, चौथे दिन राम चरित्र व कृष्ण जन्मोत्सव, पांचवें दिन कृष्ण बाललीला व गोवर्धन पूजा, छठे दिन महारास व रुक्मिणी मंगल तथा अंतिम दिन सुदामा चरित्र, सुखदेव विदाई व परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई जाएगी. कार्यक्रम का आयोजन जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है. समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >