बीच सड़क पर लगे लोहे के डिवाइडर से टकरायी कार, दो घायल

चौड़ीकरण का काम अभी पूरा नहीं हुआ था.

किशनगंज शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित शीलता मंदिर के पास बीच सड़क पर लगाए गए लोहे के डिवाईडर से थार कार टकरा गयी. घटना में में दो स्थानीय व्यापारी घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान श्री राजपूत करणी सेना के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह और व्यवसायी दीपक शर्मा के रूप में हुई है. घायलों में व्यवसायी दीपक शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एमजीएम मेडिकल कॉलेज से रेफर कर सिल्लीगुडी के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं घायल संजय सिंह प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए. स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क पर लोहे के बैरिकेड लगाए गए थे. हालांकि चौड़ीकरण का काम अभी पूरा नहीं हुआ था. आरोप है कि बैरिकेड की अनुचित या लापरवाहीपूर्ण स्थापना के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मालूम हो कि इलाके में पहले भी इसी तरह की दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. घटना के बाद दोनों घायलों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगाए गए बैरिकेड सुरक्षा के बजाय जोखिम बढ़ा रहे हैं. जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह स्थानीय वार्ड पार्षद सुशांत गोप ने कहा कि यह नगर प्रशासन की भारी चूक का परिणाम है. कम चौड़ाई सड़क के अर्ध निर्मित लोहा रेलिंग काफी खतरनाक है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने इस लोहे के रेलिंग को हटाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >