बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने लगे सीआरसीसी बेहबूल डांगी, स्कूल की व्यवस्था का लिया जायजा

सीआरसीसी बेहबूल डांगी ने प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर घाट का दौरा कर बच्चों के साथ भोजन किया और स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित भी किया.

ठाकुरगंज (किशनगंज) : प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर घाट के भ्रमण के दौरान फतुलबाड़ी के सीआरसीसी बेहबूल डांगी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय की गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.

बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

भ्रमण के दौरान मध्याह्न भोजन की व्यवस्था और उसकी गुणवत्ता को परखने के लिए सीआरसीसी बेहबूल डांगी बच्चों के साथ बैठकर भोजन में शामिल हुए. उन्होंने बच्चों के साथ भोजन कर व्यवस्था को करीब से देखा और बच्चों से भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी जानकारी ली.

इस दौरान बच्चों और सीआरसीसी के बीच सहज और आत्मीय माहौल देखने को मिला. उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया.

सीआरसीसी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और बच्चों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >