पछुआ हवा से बढ़ी ठंड, कुहासे ने घटी वाहनों की रफ्तार

जिले में पछुआ हवा से बढ़ी ठंड व कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है

किशनगंज जिले में पछुआ हवा से बढ़ी ठंड व कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है. कोहरा छा जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुहासे की वजह से वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. वहीं धीरे- धीरे ठंड का प्रकोप भी बढ़ते जा रहा है. एनएच 27 व फोरलेन की सड़कों पर कोहरा मिल रहा है जिससे बड़ी-छोटी गाड़ियों के परिचालन में भी समस्या आ रही है. वहीं ज्यादा घना कोहरे के कारण दुर्घटना होने की भी आशंका जताई जा रही है इसलिए फॉग लाइट, लाइटिंग टेप व इंडिकेटर आदि के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे कुहासा के समय में आमतौर पर बढ़ने वाली दुर्घटना की दर पर रोक लगाई जा सके. बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा रहा और कई जगहों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा. कोहरे के कारण सुबह-सुबह सड़कों पर आवाजाही बेहद सीमित रही. दिन चढ़ने के साथ भी हालात नहीं बदले. गुरूवार को दिन में धूप निकलने से लोगों राहत की सांस ली. ठंड की प्रकोप बढ़ने के साथ साथ ट्रेनें भी देरी से चल रही है. इससे यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है. पछुवा हवा की वजह से बढ़ी ठंड तेज पछुवा हवा से आमलोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >