कक्षा 1-8 तक 24 जनवरी तक रहेगी पढ़ाई स्थगित

जिले में भीषण ठंड को देख���े हुए जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई 23 जनवरी से 24 जनवरी तक स्थगित रहेगी.

किशनगंज.जिले में भीषण ठंड को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई 23 जनवरी से 24 जनवरी तक स्थगित रहेगी. डीएम विशाल राज ने जिले के सभी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया है. सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 24 जनवरी तक पढ़ाई बंद रहेगी. कक्षा आठ से ऊपर के छात्र छात्राओं के लिये निजी और सरकारी स्कूल सुबह 9:30 के बाद से संचालित किए जाएंगे. वहीं शाम 3:30 बजे के पहले छुट्टी भी कर देने का निर्देश है. जिला प्रशासन का यह निर्देश 23 जनवरी से 24 जनवरी तक लागू रहेगा. किशनगंज में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >