सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनायें

सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनायें

किशनगंज. मुहर्रम के पर्व को शांति पूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सोमवार को सदर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. एसडीएम अनिकेत कुमार, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन सहित अन्य अधिकारी की मौजूदगी बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य मुहर्रम के दौरान जिले में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए रणनीति तैयार करना था. बैठक में मुहर्रम कमेटी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए. इनमें ताजिया जुलूस के रास्तों, समय और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया. एसडीएम ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की. एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने जुलूस आयोजकों को निर्धारित मार्गों और समय का पालन करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >