गौशाला से मवेशी चोरी, थाने में दिया आवेदन

गौशाला से मवेशी चोरी, थाने में दिया आवेदन

किशनगंज. शहर के पूरब पाली में ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गौशाला से मवेशी चोरी होने का मामला सामने आया है. गत दो मार्च को घटित घटना के बाद गौशाला की पर्यवेक्षिका ज्योति देवी के लिखित शिकायत पर टाउन थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार घटना के दिन गौवंश की गिनती करने पर एक गाय कम मिली जबकि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर काले कपड़े पहनी एक लड़की गाय ले जाती दिखी जिसकी पहचान गौशाला की ही रश्मि के रूप में की गई है. रश्मि गौशाला में पूर्व में मजदूरी का काम कर रहे साहील की बहन बताई जाती है. पर्यवेक्षिका ज्योति देवी ने दोनों भाई बहन पर मवेशी चोरी का आरोप लगाते हुए सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >