टेली मानस मोबाइल ऐप या 14416 पर काल कर मानसिक समस्या का ले सुझाव

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव, चिंता व अवसाद जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं

-जिले में युवा को मिल रहा प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग का समर्थनकिशनगंज

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव, चिंता व अवसाद जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे समय में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य योजना टेली मानस आम लोगों के लिए एक भरोसेमंद और सुलभ मंच बनकर सामने आई है. यह पहल न केवल इलाज का माध्यम है, बल्कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक सोच और जागरूकता पैदा करने का भी कार्य कर रही है. टेली मानस के माध्यम से लोग बिना किसी झिझक, गोपनीय तरीके से विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं.

टेली मानस- चौबीसों घंटे निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य सहायता

सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने बताया कि टेली मानस सेवा के तहत उदासी, चिंता, तनाव, नींद की समस्या, परीक्षा का दबाव, पारिवारिक और रिश्तों से जुड़ी परेशानियां, नशे से संबंधित समस्याएं, याददाश्त से जुड़े मुद्दे और आत्महत्या से जुड़े विचारों पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है. यह सेवा चौबीसों घंटे, पूरे भारत में टोल-फ्री नंबर 14416 के माध्यम से संचालित है और बीस से अधिक भाषाओं में सहायता प्रदान करती है. इसके साथ ही टेली मानस मोबाइल ऐप के जरिए स्व-देखभाल सामग्री और वेलनेस अभ्यास भी उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >