भाजपाईयों ने पाकिस्तान के पीएम का फूंका पुतला, आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी

केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

ठाकुरगंज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में ठाकुरगंज में भाजपाईयों ने जोरदार प्रदर्शन किया. बुधवार को दर्जनों भाजपाईयों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. भाजपाईयों ने ””पाकिस्तान मुर्दाबाद”” और ””आतंकवाद हाय-हाय”” के नारे लगाए. नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि आतंकियों ने हिंदू पहचान कर और कलावा देखकर श्रद्धालुओं को निशाना बनाया. आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.महामंत्री चंद्रकांत गौतम ने इसे भारत की अस्मिता पर हमला बताया. उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष अतुल सिंह व संचालन महामंत्री चंद्रकांत गौतम नें किया. मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल महराज, राजेश करनानी, खोखा सरकार, भाजपा नेता अमित सिन्हा, जिला प्रवक्ता कौशल यादव, जिला आईटी सेल संजोजक गौरव गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अजय राय, अमित अग्रवाल, सन्नी झा, महामंत्री आनंद गोस्वामी, संजीव साह, पुष्प राज सिंह, रौनक अग्रवाल, पुष्पेंश सिंह, महेश झा, मुकेश कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >