भोज खाने आये व्यक्ति की बाइक चोरी

बुधवार की दोपहर करीब दो बजे उच्चकों ने एक युवक की अपाची बाइक बीआर 37 एन 2409 को चुरा ले गये.

कोचाधामन. प्रखंड के डेरामारी पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित डेरामारी गांव से बुधवार की दोपहर करीब दो बजे उच्चकों ने मो सरफराज आलम की अपाची बाइक बीआर 37 एन 2409 को चुरा ले गये. मो सरफराज आलम डेरामारी गांव में मो आविद हुसैन के घर भोज खाने आए थे. पीड़ित मो सरफराज खाना खाकर जब अपनी बाइक के पास गए तो बाइक को जगह पर नहीं देखकर इधर – उधर देखा लेकिन जब उन्हें बाइक नहीं मिली तो स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी. वहीं सीसीटीवी कैमरा में बाइक चोर का कारनामा सामने आया है. ग्रामीणों ने कहा है कि बाइक चोर कुछ दिनो से आतंक मचा रखा है लेकिन कोचाधामन पुलिस इसपर रोक लगाने में विफल दिख रही है. एक सप्ताह पूर्व वार्ड संख्या 08 स्थित बाभनगांव से भी चोरों ने एक बाइक चुरा ली थी.जिसकी शिकायत पीड़ित ने कोचाधामन पुलिस से लिखित रुप से की थी लेकिन अबतक कोचाधामन पुलिस बाइक बरामद नहीं कर पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >