ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

दिघलबैंक थाना क्षेत्र के पदमपुर सोमानी हाट के समीप शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.

दिघलबैंक. दिघलबैंक थाना क्षेत्र के पदमपुर सोमानी हाट के समीप शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. ट्रक के चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि खाद लोड ट्रक सोमनी हाट से कुछ खाद उतार कर पदमपुर हाट की ओर आ रहा था. वहीं सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति क्रॉसिंग के समय सड़क पर पानी होने की वजह से मोटरसाइकिल फिसल गया. जिस कारण मोटरसाइकिल चालक महफूज उम्र 26 वर्ष, पिता जमालुद्दीन,ग्राम लहसुनडांगी वार्ड संख्या 13 मालटोली निवासी ट्रक के पीछले चक्का के नीचे आ गया. जिस कारण उसकी मौत मौके पर ही हो गई. वही उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार उसका भाई जो सड़क की दूसरी ओर गिरा वह सुरक्षित बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही दिघलबैंक थानाध्यक्ष सुमेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया तथा शव का पंचनामा करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया. घटना के बाद ट्रक चालक व सहयोगी चालक दोनों फरार हो गए हैं. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आया तथा इस संबंध में और प्रक्रिया चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >