बाइक सवार उचक्कों ने महिला से छीनी सोने की चेन

बाइक सवार उचक्कों ने महिला से छीनी सोने की चेन

किशनगंज. शहर के मिलन पल्ली में बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. पीड़िता मिलन पल्ली निवासी तृप्ति दास ने सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. पीड़ित महिला अपने घर के बाहर कचरा फेंकने गई थी. तभी उक्त घटना घटी. घर के पास बाइक सवार दो उचक्के अचानक आ गए व महिला के गले से चेन छीन लिया. महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे. महिला ने चिल्लाना भी शुरू किया. इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए. बदमाश चेन छीनकर कजलामनी रोड की ओर फरार हो गया. बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गया, लेकिन बदमाश तीव्र गति से फरार हो गए. गले से जबरदस्ती चेन छीनने के कारण महिला के गले में जख्म के निशान भी हो गए. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है. छिनतई की घटना के बाद पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग भी बढ़ा दी है. संदिग्ध वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >